भारत विश्व की सबसे बड़ी सड़क प्रणाली वाले देशों में से तीसरे स्थान पर हैं अमेरिका का विश्व में प्रथम स्थान है।
देश में कुल यातायात का 40 प्रतिशत भाग राष्ट्रीय राजमार्ग सम्पन्न कराता हैं।
भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 है। यह उत्तर में श्रीनगर से आरम्भ होकर दक्षिण में कन्याकुमारी में समाप्त होता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरिद्वार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडू आदि राज्यों से गुजरता है। इसकी कुल लम्बाई 3745 किलोमीटर है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-1 और राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को सम्मिलित रूप से ग्रांड ट्रंक रोड कहा जाता है।
भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH 966 B है, यह वेलिगंटन से कोच्चि तक है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए एक स्वायत्त प्राधिकरण है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए जिम्मेदार है।